
रायपुर:छत्तीसगढ़ की बेटियों ने 26वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में अपने साहस, फुर्ती, आत्मविश्वास और शानदार खेल कौशल से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के पेण्ड्रा में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 26 जिलों की 364 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर खेल के प्रति अपने जुनून और जज्बे का शानदार परिचय दिया।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में राजनांदगांव की टीम ने बिलासपुर को पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
बिलासपुर उपविजेता रही, जबकि मेजबान गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ने तीसरा और रायपुर ने चौथा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में बेटियों की शानदार भागीदारी और उपलब्धियां साबित करती हैं कि छत्तीसगढ़ की बालिकाएं खेल के हर मैदान में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।
सुशासन सरकार बेटियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित कर उन्हें खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए निरंतर अवसर उपलब्ध करा रही है।








