
दिल्ली:छत्तीसगढ़ के कोंडागांव और रायगढ़ से पहुंचे 50 बेलमेटल शिल्पकारों ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से विशेष मुलाकात की। पीढ़ियों से पारंपरिक बेलमेटल और ढोकरा शिल्पकला को सहेजने वाले इन कलाकारों के लिए यह गौरव और सम्मान का ऐतिहासिक अवसर रहा।
बेलमेटल शिल्प में देवी-देवताओं, पशु-पक्षियों, लोकजीवन और जनजातीय परंपराओं की झलक प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। राष्ट्रपति भवन में शिल्पकारों की इस मुलाकात से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, विशिष्ट कारीगरी और कलाकारों के पीढ़ियों पुराने हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली।
सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ की गौरवशाली कला एवं शिल्प परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और शिल्पकारों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।








