
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार के किसान हितैषी फैसलों से अन्नदाताओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। अब 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा से कम धान बेचने पर भी किसानों को प्रति एकड़ ₹13,839 की एक समान आदान सहायता मिलेगी। इससे कम उत्पादन वाले क्षेत्रों और लघु एवं सीमांत किसानों को विशेष राहत मिलेगी।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर में प्रेसवार्ता कर सुशासन सरकार के निर्णयों की जानकारी साझा की।
धान के स्थान पर दूसरी फसल लेने पर सहायता राशि ₹11,000 से बढ़ाकर ₹15,000 प्रति एकड़ की गई है। गन्ना किसानों को अब ₹425 प्रति क्विंटल की बढ़ी हुई उपार्जन दर मिलेगी। वहीं दलहन, तिलहन और मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को भी प्रोत्साहन एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी का लाभ मिलेगा।
।








