
रायपुर:बस्तर ओलंपिक 2026-27 में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 28 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम सहित जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कराते और एथलेटिक्स जैसे खेलों का प्रदर्शन कर लोगों को इस खेल महाकुंभ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खेल संघों, सामाजिक संगठनों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों से अभियान में शामिल होने की अपील की है। बस्तर ओलंपिक में पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।
सुशासन सरकार बस्तर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।







