
Oplus_131072
रायपुर:छत्तीसगढ़ भाजपा के पुरोधा मनहरण लाल पाण्डेय (पूर्व मंत्री एवं सांसद)* की 88वीं जयंती के अवसर पर”उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान” समारोह* का आयोजन किया गया है।
मनहरण लाल पाण्डेय स्मृति संस्थान द्वारा कल मंगलवार 27 अक्टूबर को उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान का आयोजन किया जा रहा, इसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे।
ये जानकारी देते हुए राकेश तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट किसानों का सम्मान समारोह किसान नेता एवं सिंचाई पुरुष मनहरण लाल पाण्डेय की 88वी जयंती के अवसर पर आज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम,व प्रदेश संगठन मंत्री करमवीर सिंह की गरिमामय उपस्थिति व अति विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डे, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, राम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अलोक सिंह ठाकुर एवं रिटा. IAS अनुराग पाण्डेय इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस के नए हाल में दोपहर 3:00 बजे से आयोजित होगा।









