रायपुर:किसानों की सुविधा, सुशासन सरकार की प्राथमिकता।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 250 से अधिक नए धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है। इस पहल से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और धान खरीदी प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनेगी।