
रायपुर:छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11 एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें 8 स्नातक और 3 डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं।
इन पाठ्यक्रमों के जरिए विद्यार्थी फिजिशियन एसोसिएट, रेडियोलॉजी, ऑप्टोमेट्री, डायलिसिस, एनेस्थीसिया, मेडिकल लैब और हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में कौशल हासिल कर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपना करियर बना सकेंगे।
युवाओं के कौशल और बेहतर भविष्य के नए अवसर खोल रही है सुशासन सरकार।
पात्रता, अवधि एवं प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए देखें: www.cgdme.in










