
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्क्वॉश एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर छत्तीसगढ़ स्क्वैश चैंपियनशिप के प्रथम दिवस में खेले गए मैच में रेयांश, दिव्यम उपाध्याय, अर्चित सक्सेना और विदिक करकशे ने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टरफाइनल में रेयांश ने श्रेयांश लाल को 2–0 (11–6, 11–8) और दिव्यम उपाध्याय ने जयवर्धन को 2–0 (11–3, 11–6) से पराजित किया। अर्चित सक्सेना ने मलय राठौड़ को 2–1 (13–11, 10–12, 11–9) तथा विदिक करकशे ने यश सोनवानी को 2–1 (9–11, 11–4, 11–6) से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया।
प्री-क्वार्टरफाइनल में रेयांश ने कुनाल पाल को 2–0 (11–5, 11–4), श्रेयांश लाल ने प्रशांत को 2–1 (11–3, 6–11, 11–8), दिव्यम उपाध्याय ने बप्पा श्री साहू को 2–0 (11–4, 11–9) और जयवर्धन ने गौरव सिंह को 2–0 (11–5, 11–6) से हराया।
अन्य प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में मलय राठौड़ ने जिनांश जैन को 2–1 (11–9, 2–11, 11–5), अर्चित सक्सेना ने राहुल साहू को 2–0 (11–7, 11–8), यश सोनवानी ने हिमांशु चक्रधारी को 2–0 (11–2, 11–3) तथा विदिक करकशे ने शिवम कौशल को 2–0 (11–5, 11–7) से पराजित किया।
प्रारंभिक दौर के दर्ज परिणामों में कुनाल पाल ने अथर्व अग्रवाल को 2–0 (11–3, 11–3) से हराया। वहीं विदिक करकशे ने अर्सलान शेख के विरुद्ध तीन गेम तक चले मुकाबले में 2–1 (11–6, 4–11, 13–11) से जीत दर्ज की।सेमीफाइनल में रेयांश का सामना दिव्यम उपाध्याय से तथा अर्चित सक्सेना का मुकाबला विदिक करकशे से होगा।









