
रायपुर:छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलाइड एवं हेल्थकेयर के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ। डिप्लोमा और स्नातक पाठ्यक्रमों के जरिए युवा रेडियोलॉजी, मेडिकल लैब, ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस एवं ऑप्टोमेट्री जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार का प्रयत्न है, युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना।










