जगदलपुर:बस्तर ओलंपिक 2026 और जिला स्तरीय युवा उत्सव के प्रति नारायणपुर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष जिले में करीब 63 हजार युवाओं ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष के 48 हजार की तुलना में लगभग 31% अधिक है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में 11 खेल विधाओं और युवा उत्सव में 9 विधाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं को अपनी खेल और सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, तीरंदाजी, दौड़ और रस्साकसी जैसी प्रतियोगिताओं में युवाओं की भागीदारी बस्तर में खेल संस्कृति के विस्तार और नई प्रतिभाओं के उभार का प्रमाण है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बस्तर के युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन, प्रोत्साहन और आगे बढ़ने के नए अवसर उपलब्ध करा रही है।







