
रायपुर:नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में उच्च शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी विद्यार्थियों और युवाओं को सही शैक्षणिक विकल्प चुनने में मदद कर रही है। विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्टॉल पर उन्हें पाठ्यक्रमों, प्रवेश, शैक्षणिक सुविधाओं, अनुसंधान, नवाचार और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी एक ही परिसर में मिल रही है।
यहां युवा अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, उच्च शिक्षा की नई तकनीकों और डिजिटल सुविधाओं को समझ सकते हैं तथा करियर की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन पा सकते हैं। पीएम-उषा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और डिजिलॉकर जैसी पहलों की जानकारी भी विद्यार्थियों के लिए खास उपयोगी है। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विभिन्न विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा के विकल्पों से सीधे परिचित होने का अवसर मिल रहा है। इससे उन्हें सही जानकारी के आधार पर अपने भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिल रही है।








