
रायपुर:राज्योत्सव-2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को विभागीय प्रदर्शनियों की श्रेणी में प्रथम स्थान मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह सम्मान प्रदान किया। विभाग की ओर से अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडेय ने पुरस्कार ग्रहण किया।
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में तैयार प्रदर्शनी में बस्तर में शांति, पर्यटन, रोजगार और आजीविका के नए अवसरों के साथ वन एवं वन्यजीव संरक्षण की पहलें प्रदर्शित की गईं।
तुंगल कैफे, धुड़मारास होमस्टे, 572 देवगुड़ियों का जीर्णोद्धार, कांगेर वैली में 200 युवाओं को रोजगार, कोपरा जलाशय को रामसर स्थल की मान्यता और ‘गज संकेत’ ऐप प्रमुख आकर्षण रहे।
क्यूआर कोड, इंटरैक्टिव गेम, 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी और डिजिटल वेबसाइट के जरिए वन्यजीव संरक्षण एवं इको-टूरिज्म की जानकारी को भी रोचक रूप में प्रस्तुत किया गया।









