दुनिया

स्वास्थ्य मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का किया अवलोकन

146views
Share Now

रायपुर.:स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव और उनके साथ अध्ययन भ्रमण पर  आस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम आज सिडनी से लगे शहर परममेटा पहुंची। ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में स्थित उपनगर हैरिस पार्क ‘लिटिल इंडिया’ के भारतीय मूल के मेयर श्री समीर पाण्डेय ने वहां टीम का स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव और अधिकारियों ने उनके साथ आस्ट्रेलिया में प्राइमरी हेल्थ केयर की स्थिति पर चर्चा की। टीम ने परममेटा से लगे प्राइमरी हेल्थ केयर के भ्रमण के दौरान डॉ. ईश्वर से चर्चा कर ऑस्ट्रेलिया में मुहैया कराई जाने वाली प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

Share Now

Leave a Response