
रायपुर:मां दंतेश्वरी की पावन धरा जगदलपुर में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ‘सहकार से समृद्धि’ वर्कशॉप का आज भव्य शुभारंभ हुआ है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में आयोजित इस राष्ट्रीय मंथन में पहली बार बस्तर में देशभर के सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि जुटे हैं। यहां दूरस्थ, आकांक्षी और जनजातीय क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक विकास और आर्थिक समृद्धि पहुंचाने पर विचार-विमर्श हो रहा है। छत्तीसगढ़ में सहकारिता को ग्रामीण विकास, रोजगार, आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।









