
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा संकल्प यात्रा की भावना से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नागरिकों की भागीदारी के साथ जागरूकता और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है।
जिला सूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों और आम नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनभागीदारी के साथ ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।
जागरूक नागरिक, सशक्त समाज और विकसित छत्तीसगढ़









