
रायपुर:जिला खेल परिसर, सरकंडा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में बिलासपुर जिला जूडो संघ द्वारा 26वीं सबजूनियर, कैडेट (बालक – बालिका) चैंपियनशिप का आयोजन 08 – 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है जिसमे 16 जिलों के 350 जूडो खिलाड़ी एवं तकनीकी अघिकारी भाग ले रहे है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव अनीस मेमन ने कहा कि जूडो चैंपियनशिप का उदघाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रोमेन डेका जी ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एस एस पी रजनेश सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव श्री शम्भू सोनी, बिलासपुर जूडो संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला मंच पर उपस्थित थे।
स्वागत भाषण अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने प्रस्तुत किया और प्रदेश के सभी जिलों में जूडो खेल के विकास में शासन प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता अपरिहार्य बताया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की उभरती अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतिभाओं कोंडागाँव की हेमबती नाग, योगिता मण्डावी तथा बिलासपुर की शारदा गोस्वामी और अभिषेक जायसवाल को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।








