
जगदलपुर : दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन के समापन के बाद विभिन्न राज्यों से आए सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक गौर नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया।
भारत के नियाग्रा’ चित्रकोट जलप्रपात की प्राकृतिक भव्यता और बस्तर की समृद्ध लोक-संस्कृति से अभिभूत अधिकारियों ने स्थानीय वनोपज एवं इको-टूरिज्म को सहकारिता के माध्यम से राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर भारत सरकार के सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी, छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता सचिव सी.आर. प्रसन्ना सहित केंद्र एवं विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।









