
छत्तीसगढ़ स्क्वैश संघ द्वारा आगामी HCL 82वीं नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर टीम के चयन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन ट्रायल 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुढापारा, रायपुर में आयोजित होगा।
छत्तीसगढ़ स्क्वैश संघ के अनुसार चयन ट्रायल में प्रदेश के पात्र एवं इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। सीनियर नेशनल में भाग लेने के लिए चयन ट्रायल में सहभागिता अनिवार्य रखी गई है। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की टीम का चयन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि HCL 82वीं नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 22 नवंबर 2026 तक Otters Club, Carter Road, Bandra West, Mumbai में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र स्क्वैश रैकेट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा Squash Rackets Federation of India (SRFI) के अधीन आयोजित होगी।
चयन ट्रायल के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 को शाम 6:00 बजे तक निर्धारित है। संघ ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय-सीमा के भीतर पंजीयन कर 11 अक्टूबर को निर्धारित समय पर चयन ट्रायल स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।




