
रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत स्क्वैश प्रतियोगिता का आयोजन 06 से 09 सितंबर 2026 तक स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुढापारा, रायपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संभागों से चयनित 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
स्क्वैश की टीम स्पर्धाओं में रायपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका के 14, 17 एवं 19 वर्ष—सभी छह वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं विभिन्न आयु वर्गों में दुर्ग एवं बिलासपुर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टीम स्पर्धा के परिणाम
आयु वर्ग वर्ग प्रथम स्थान 🥇 द्वितीय स्थान 🥈 तृतीय स्थान 🥉
14 वर्ष बालक 1.रायपुर 2.दुर्ग 3.बिलासपुर
14 वर्ष बालिका 1.रायपुर 2. दुर्ग 3.सरगुजा
17 वर्ष बालक 1. रायपुर 2. बिलासपुर 3.दुर्ग
17 वर्ष बालिका 1.रायपुर 2.बिलासपुर 3.दुर्ग
19 वर्ष बालक 1.रायपुर 2.बिलासपुर 3.दुर्ग
19 वर्ष बालिका 1.रायपुर 2.बिलासपुर 3.दुर्ग
इस प्रकार टीम स्पर्धा के छहों वर्गों में रायपुर ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर श्री मनोज कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन, श्री संदीप गोविलकर, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, कबीरधाम एवं श्री प्रवीण रिछारिया, कार्यकारिणी सदस्य, छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा व्यायाम शिक्षक श्री प्रकाश कश्यप, श्री चंद्रमणि तेम्भूरकर, श्री गजेंद्र साहू, श्री केशव कुमार जलक्षत्री, श्रीमती मनप्रीत कौर भाटिया, श्रीमती सुनसीना जायसवाल, श्री अखिलेश मिश्रा एवं श्री प्रमोद तिवारी सहित अन्य प्रशिक्षक, अधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
मनोज कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दिया प्रेरणादायी प्रबोधन
उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का स्कूली खिलाड़ी ही भविष्य में प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करने वाला खिलाड़ी बन सकता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
तीन दिनों तक टीम एवं व्यक्तिगत स्पर्धाएं
प्रतियोगिता में टीम एवं व्यक्तिगत दोनों स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। 06 एवं 07 सितंबर को बालक-बालिका वर्ग की टीम स्पर्धाएं तथा 08 सितंबर को व्यक्तिगत स्पर्धाएं आयोजित की गईं/जा रही हैं।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय मंच पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने के साथ ही उनमें खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास हो रहा है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।









