
रायपुर: पश्चिम विधानसभा के सेक्टर-2, दीनदयाल उपाध्याय नगर में सफाई और सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की समस्या को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों और रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विकास उपाध्याय ने कहा—“विधायक राजेश मूणत भाजपा के, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे भाजपा की और क्षेत्र के पार्षद भी भाजपा के। सत्ता से लेकर नगर निगम तक भाजपा होने के बावजूद जनता करीब 50 बार शिकायत करके थक चुकी है। वाह रे भाजपा की सरकार!”
स्थानीय रहवासियों के अनुसार बार-बार शिकायत के बावजूद न नियमित सफाई हो रही है और न ही सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की समस्या का समाधान किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और एक अन्य व्यक्ति ICU में भर्ती है।
विकास उपाध्याय ने सवाल किया—“आखिर कितनी शिकायतों और कितनी घटनाओं के बाद विधायक, महापौर, पार्षद और नगर निगम जागेंगे?”
उन्होंने तत्काल कार्रवाई कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।






