
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा संकल्प यात्रा की भावना से प्रेरित होकर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों तक योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
बस्तर संभाग के जिला नारायणपुर में सेवा सेतु अभियान के तहत ग्रामीणों तक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं गांवों के करीब पहुंचने से ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।





