
रायपुर:वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से रायगढ़ में अग्रसेन चौक से आरपीएफ पोस्ट होते हुए सीधे रेलवे स्टेशन तक नया सड़क मार्ग विकसित किया जा रहा है।
नई सड़क बनने से स्टेशन की दूरी करीब 500 मीटर कम होगी और व्यस्त समय में यात्रियों के लगभग 10 मिनट बचने की उम्मीद है। इस वैकल्पिक मार्ग से सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज और गांधी पुतला क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को राहत मिलेगी और ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार रायगढ़ सहित प्रदेश के शहरों में बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात के लिए अधोसंरचना विकास को गति दे रही है।





