
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी की सेवा संकल्प यात्रा के अनुसरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
इसी यात्रा के पड़ाव ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नारायणपुर के छोटेडोंगर और कोहकामेटा में आयोजित सेवा सेतु शिविर के जरिए सरकारी योजनाओं और जरूरी सेवाओं को ग्रामीणों तक सीधे पहुंचाया गया। 35 परिवारों को पक्के घर की चाबी, 47 राजस्व मामलों का समाधान, 39 राशन कार्ड प्रकरणों का निराकरण और 18 लोगों की पेंशन स्वीकृत हुई। वहीं 87 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच और इलाज किया गया तथा आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र भी मौके पर दिए गए। दूरस्थ गांवों में पहुंच रही यह सेवा लोगों के लिए सुविधा और राहत का माध्यम बन रही है।










