
रायपुर:राजधानी के जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का विश्व में एक मात्र स्फटिक मणिमय विग्रह स्थापित किया गया है
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी पर्यंत तदनुसार 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक नवरात्रि के पावन अवसर पर आश्रम प्रभारी यतिप्रवर दण्डी स्वामी डां इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में आश्रम परिसर में विविध वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिदिन श्रीचक्र नवावरण पूजन एवं कमल पुष्प से अर्चन होगा।
पहले दिन 11 अक्टूबर को रात्रि 8:10 बजे प्रथम आरती होगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुभक्त शामिल होंगे। यह जानकारी आचार्य धर्मेन्द्र महाराज ने दी है।





