
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचलों में पर्यटन को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की पहल आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में जशपुर के पांच आदिवासी युवा तेजल भगत, रुसनाथ भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक और रवि सिंह का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। दिसंबर में बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान ये युवा आधुनिक क्लाइंबिंग तकनीक, सुरक्षा मानकों और पेशेवर गाइडिंग का कौशल सीखेंगे।
इन युवाओं ने वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में 5,340 मीटर ऊंची जगत्सुख-1 चोटी पर नया चढ़ाई मार्ग तैयार कर सफल आरोहण किया था। इस मार्ग को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सम्मान में ‘विष्णु देव रूट’ नाम दिया गया था। यह उपलब्धि जशपुर के युवाओं की पर्वतारोहण प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिला चुकी है।









