
रायपुर:छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने विश्वविद्यालयों में NEP सेल गठित करने और संभाग व जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए।
प्रत्येक विश्वविद्यालय में एक नोडल अधिकारी और दो विद्यार्थी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाएंगे। पाठ्यक्रम को सरल व व्यावहारिक बनाने, भारतीय ज्ञान परंपरा को शामिल करने और छठे सेमेस्टर में अनिवार्य इंटर्नशिप के लिए उद्योगों से समन्वय पर भी जोर दिया गया।
नई शिक्षा नीति का लक्ष्य केवल डिग्री नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार शिक्षा को कौशल, अवसर और रोजगार से जोड़कर विकसित छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य संवारने की दिशा में कार्य कर रही है।









