
रायपुर:पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
उन्होंने चित्रकोट को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की प्रक्रिया 2 सप्ताह में पूरी करने और राम वनगमन पर्यटन परिपथ के 31 नए स्थलों पर 2 माह में विकास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।प्रदेश के 144 पर्यटन स्थलों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। इनमें प्राथमिकता वाले 20 स्थलों पर शौचालय, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाएं फास्ट ट्रैक पर विकसित की जाएंगी। साथ ही रामलला दर्शन योजना के लिए वैकल्पिक ट्रेन, होमस्टे हितग्राहियों को शीघ्र सब्सिडी और भोरमदेव कॉरिडोर की ऑनलाइन मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया।
पर्यटन मार्गों पर वेसाइड एमेनिटीज, पर्यटन स्थलों के मिनी सर्किट और स्थानीय टूर ऑपरेटरों के साथ समन्वय के जरिए पर्यटकों की सुविधाओं और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर भी निर्देश दिए गए।










