
रायपुर: पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने कहा कि स्मार्ट मीटर के विरोध के लिये जेन जी और अल्फा से आव्हान किया गया कि अपने-अपने पालकों से निवेदन करें और स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़क में आकर विरोध दर्ज करायें। उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार देश में पेपर लीक की घटनायें लगातार बढ़ी और राहुल गांधी जी द्वारा लगातार इसका विरोध सदन से लेकर सड़क तक किया गया जिसकी वजह से नीट पेपर लीक में छात्रों ने पूरे देश में आवाज बुलन्द की और एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया और इस आंदोलन में छात्रों के साथ रिटायर्ड अधिकारी, बुजुर्ग, व्यवसायी, फिल्म इंडस्ट्री, पत्रकार सहित समाज में निवासरत् हर तबका बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जिसके फलस्वरूप शिक्षा मंत्री को दबाव में आकर इस्तीफा देना पड़ा।
आज ठीक वैसे ही छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों में आक्रोश पैदा होते जा रहा है और इस लड़ाई के लिये सबको एकजूट होकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरना होगा जिसके लिये समाज में निवासरत् सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता आवश्यक है। इसीलिये स्कूली बच्चों से भी आव्हान किया गया कि अपने-अपने घरों में अपने माता-पिता से निवेदन करें कि कांग्रेस की इस लड़ाई में अपनी सहभागिता प्रदान करें और स्मार्ट मीटर को बदलने में अपने तरीके से सरकार के ऊपर दबाव बनायें, क्योंकि स्मार्ट मीटर से ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो इनके लूट का शिकार नहीं हो रहा है और इस लूट को बंद करने के लिये समाज की एकता जरूरी है। आज के कार्यक्रम में विकास उपाध्याय के साथ अशोक ठाकुर, देवेंद्र साहू, सोमन लाल ठाकुर, भारत यदु, दुसांत साहू, हसरत खान, उमेश ठाकरे, राजेश शर्मा, मनोज महतो, आदि उपस्थित रहे।








