
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत के रायपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया, प्रतीक चिन्ह स्वरूप गदा,तलवार भेंट कर खुमरी पहनाकर अभिनंदन।
इस अवसर पर पंथी नृत्य, भांगड़ा एवं गाड़ा समाज द्वारा हुलहुली अभिवादन सहित पंडितों द्वारा मंत्र उपचार कर शंख के आवाज से प्रभारी महोदय मोहित हो गए,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुखदेव भगत जी का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी समय में जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प भी लिया।
विकास उपाध्याय ने कहा कि सुखदेव भगत के नेतृत्व और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।इस दौरान लगभग 5000 हजार की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।






