
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख कर कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ प्रदेश की पहल को देशवासियों से साझा किया। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान पोषण को जनभागीदारी से जोड़कर हर परिवार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 3 से 6 वर्ष के बच्चों और उनके परिजनों को पोषणयुक्त मुनगा पौधे वितरित किए जा रहे हैं। ‘हर घर मुनगा’ की यह पहल स्वस्थ बचपन, जागरूक परिवार और सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई मजबूती दे रही है।








