
दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना के तहत ताड़ोकी से रावघाट तक 95 किलोमीटर रेल लाइन का ट्रायल पूरा हो चुका है। इससे बस्तर के अंदरूनी इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने और राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों तक आवागमन सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बस्तर में कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है।





