रायपुर:खेल मंत्री टंक राम वर्मा के निवास कार्यालय में आज तलवारबाजी खिलाड़ी रूपाली साहू ने सौजन्य मुलाकात की। रुपाली साहू और रीबा बेन्नी ने 12 से 19 जुलाई, 2024 तक क्राईस्टचर्च न्यूजीलैण्ड में सम्पन्न जूनियर कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम को सिल्वर पदक दिलाया। खेल मंत्री ने इनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य का ही नहीं अपितु देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी खेल विधाओं के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है। खेल मैदानों को उन्नत कर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

ब्रेकिंग
- जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर 9,050 परीक्षार्थी देंगे,परीक्षा
- परमिट लेकर बस न चलाने वालों पर होगी, कार्रवाई
- अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ेगा समाज , विकास में सरकार हर कदम पर साथ – मुख्यमंत्री
- शराब की ओवर रेटिंग की जांच कब होगी – कांग्रेस
- शिकायत के त्वरित निराकरण से किसान को समय पर मिला खाद, खेती की तैयारी हुई सुचारु









