रायपुर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में देशवासियों से ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। इसमें पालकों और शिक्षकों को शामिल करने से निश्चित ही बड़े पैमाने पर पौध रोपण हो सकेगा। चूंकि सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे अतएव इसकी रख-रखाव भी बड़ी जिम्मेदारी से हो सकेगी।
मुख्यमंत्री की अपील के अनुपालन में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने समस्त कलेक्टरों को विभागीय निर्देश जारी कर दिए हैं। अपने निर्देश में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा के अनुरूप हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर काम करना है। चंूकि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य है। अतः इन्हे जोड़कर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उपयोगी कार्य किया जा सकता है।

ब्रेकिंग
- नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए विश्विद्यालयों में गठित होगी NEP सेल
- GST प्रशासन में छत्तीसगढ़ के नवाचारों को राष्ट्रीय सराहना, लॉ कमेटी में मिली जगह
- भारत के नियाग्रा’ चित्रकोट जलप्रपात की प्राकृतिक भव्यता से हुए अभिभूत
- राज्यपाल ने 26वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, कैडेट चैंपियनशिप का किया, उदघाटन
- सेवा संकल्प अभियान जागरूकता से जनभागीदारी








