रायपुर:तीरीचुरापल्ली (तमिलनाडु) में आयोजित “6th खेलो इण्डिया यूथ गेम”” अंतर्गत “कलारिपयात्तु” खेल में “हाई किक इवेन्ट” में “कोरबा” के रितिक कुमार सिंह ने “”रजत पदक”” जीतकर कोरबा जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है।
5th खेलो इण्डिया यूथ गेम्स ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में रितिक कुमार सिंह ने 08.10 फीट ऊँचाई टच कर काँस्य पदक जीता था। इस वर्ष अपने प्रदर्शन में सुधार कर रितिक ने रजत पदक जीतकर कोरबा जिला और छ ग राज्य को गौरवान्वित किया है।











