
रायपुर: आंध्र ब्राह्मण समाजम छत्तिसगढ़ ने राजधानी रायपुर के बालाजी स्कूल देवेंद्र नगर में मकर संक्रांति मिलन समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। *संक्रांति* का त्योहार तेलुगु भाषियों का एक प्रमुख त्योहार है । कार्यक्रम में रायपुर भिलाई चरोदा बिलासपुर कोरबा आंध्रा ब्रह्म परिवार बडी संख्या में शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ गणेश वंदना के साथ की गई। समारोह में अतिथि के रूप में छत्तिसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए साथ विशिष्ट अतिथि के रुप में पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर और अनुज शर्मा विधायक धरसीवां ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई l सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान समाजम के अध्यक्ष आर मुरली द्वारा शाल श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओ का आंध्रा प्रदेश में परंपरागत परिधान में अपने संस्कृति को संजोए उपस्थित होना सभी को बहुत भाया l कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहें जिसमे आंध्रा ब्राह्मण समाज की महिलाओं बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l समाज के सभी ने काफी संगीतमय माहौल के साथ कार्यक्रम का बहुत लुत्फ उठाया l
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा जहां भक्तिमय प्रस्तुति जिसमे राम और कृष्णा के गीतों पर नृत्य थे वहीं महिलाओं द्वारा हास्य नाटिका का मंचन भी किया गया l मुख्य आकर्षण समाज की लेडिस विंग द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में किया जाने वाला पारंपरिक लोक नृत्य कोलाट्टम प्रस्तुत किया, जिसने बहुत तालियां बटोरी l एक अन्य आकर्षण विधायक अनुज शर्मा का भजन गायन रहा जिसे दर्शकों ने साथ गाकर बहुत सराहा l
समाज के अध्यक्ष आर मुरली* ने कहा कि आंध्र ब्राह्मण समाज विगत कई वर्षों से विभिन्न कार्यक्रम करते आ रहा है जिसमे प्रमुख रूप से समाज के जरूरतमंदों की सहायता करना , विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन, मंदिरों में पूजा अर्चना के कार्यक्रमों का आयोजन , शास्त्रीय संगीत एवं शास्त्रीय नृत्य के कलाकारों को मंच प्रदान करना एवम शास्त्रीय गायन व नृत्य की प्रतियोगिताएं करवाना शामिल है। आंध्र ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई हैl
कार्यक्रम के अंत में आंध्र ब्राह्मण समाज सभी विभिन् क्षेत्रों में अपने सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए बच्चो और बड़ो को पुरस्कार वितरण किया गया और मुख्य अतिथ्यो को मोमेंटम के साथ विदा किया गया l
कार्यक्रम का सफल संचालन जी वेणु द्वारा किया गया







