रायपुर:


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि शिक्षा से ही परिवार समाज और उन्नत और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। यह कार्य हमारे शिक्षक करते हैं इसलिए उन्हें गुरू का दर्जा दिया गया है। हम सबको मिलकर शिक्षा के स्तर को उन्नत करना है। मुख्यमंत्री श्री साय आज शाम राजधानी रायपुर के राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में अनुदान प्राप्त अशासकीय स्कूलों के शिक्षक एवं कर्मचारी के सम्मेलन-सह-सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश की भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए नई शिक्षा नीति लाए है। र्नइं शिक्षा नीति से बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के साथ ही शिक्षकों को उनका अधिकार और सम्मान मिलेगा।









