


रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी समाज के बेटे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कंवर समाज के एक छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है। मैं कंवर समाज की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। यह दायित्व मिलना कंवर समाज के साथ-साथ पूरे आदिवासी समाज का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर कंवर समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को ‘‘कंवर गौरव’’ सम्मान दिया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने टाटीबंध में कंवर समाज के भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।







