रायपुर:वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर के लखौली में आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कैडेटों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का सबसे बड़ा सामर्थ्य है और युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता, धैर्य, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण उपयोग करने, अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने एनसीसी प्रशिक्षण संस्थान में बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं, आधुनिक संसाधनों और अधोसंरचना के विकास के लिए आवश्यकताओं का आकलन कर आगामी बजट में समुचित प्रावधान का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार युवाओं को बेहतर अवसर, कौशल और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के निर्माण का सशक्त सहभागी बना रही है।





