रायपुर:पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय मेें आज विश्व पशुधन कल्याण दिवस पर SHG CELL द्वारा महाविद्यालय परिसर में मौजूद समस्त पशुधन की सेवा की गयी। मनुष्यों तथा मुक पशुओ के बीच की परस्पर निर्भरता को और मजबूत करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। *चेयरमेन श्री सुशील शुक्ला जी* ने सभी विद्यार्थियों को समझाईश देते हुए कहा कि बेजुबान पशु धन भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है एवं इसे सहेजकर ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। *प्राचार्य डाॅ. ममता शर्मा* सहित समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने इस अवसर पर शपथ ली कि वे पशु कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर धरती को पशुुओं के लिए एक बेहतर स्थान बनाने की कोशिश करेगें।

ब्रेकिंग
- हरियाली के साथ ग्रामीणों को रोजगार की नई राह दे रहा विकसित भारत – जीरामजी
- सक्ती में 11 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर उपमुख्यमंत्री
- निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल
- मंत्रिपरिषद की बैठक 09 सितम्बर को
- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्क्वैश में रायपुर का दबदबा











