रायपुर:राज्य सरकार द्वारा मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत डंगनिया खदान बस्ती में वर्षों से काबिज झुग्गी वासियोको अब तक पट्टा प्रदान न किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने स्थानीय विधायक विकास उपाध्याय को ज्ञापन सौपा।
माकपा के जिला सचिव प्रदीप गभने, जिला समिति सदस्य एवं झुग्गी झोपड़ी एकता संघ के संयोजक शीतल पटेल, पुस्पा वर्मा, ज्वाला देवांगन, सुरेश देवांगन, गोदावरी बाई के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने उनसे इस पर तत्काल हस्तक्षेप कर पहल किए जाने और खदान बस्ती के झुग्गी वासियों को पट्टा प्रदान करने की मांग की । माकपा ने पट्टा न दिए जाने पर पट्टा नही तो वोट नहीं आंदोलन की भी चेतावनी दी ।

ब्रेकिंग
- एक दीया… सेवा के संकल्प के नाम
- डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य
- आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप
- बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार: मुख्यमंत्री
- विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान : प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम:धनंजय राठौर








