रायपुर:फोरम आफ सिविल पेंशनर्स संगठन द्वारा निर्धारित तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के तहत आज आटो एक्सचेंज जी रोड में धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन में उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए एफसीपीए के साथियों ने कहा कि हम पेंशनर्स अपनी जायज 11 सूत्री मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार एवं बीएसएनएल प्रबंधन हमारी जायज मांगों को अनदेखा कर रहा है।यह पेंशनरों के साथ अन्याय है।साथियों ने कहा यदि हमारी जायज मांग पूरा नहीं होगा तो हम अपने आंदोलन को और तेज करने पर मजबूर हो जाएंगे।








