
रायपुर:शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सौगात मिलने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की इस मंजूरी से लाखों शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों को उपचार के दौरान आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। अब गंभीर बीमारी एवं आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में पहले बड़ी धनराशि जुटाने की चिंता नहीं रहेगी।









