दुनिया

स्लीप मोड में डाला गया, प्रज्ञान रोवर, अब सूर्योदय का इंतजार

93views
Share Now

नई दिल्ली:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान 3 को लेकर अहम जानकारी दी है। बता दें कि चंद्रमा की सतह पर घूम रहा प्रज्ञान रोवर असाइनमेंट पूरा कर स्लीप मोड में चला गया है। इसरो के मुताबिक, सौर पैनल 22 सितंबर, 2023 को अपेक्षित अगले सूर्योदय पर प्रकाश प्राप्त करने के लिए उन्मुख है। रिसीवर चालू रखा गया है। असाइनमेंट के दूसरे सेट के लिए सफल जागृति की आशा है। अन्यथा, यह हमेशा भारत के चंद्र राजदूत के रूप में वहीं रहेगा।इसरो प्रमुख के अनुसार चांद की सतह पर रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है। APXS और LIBS पेलोड बंद हैं। इन पेलोड से डेटा लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर प्रेषित किया जाता है। फिलहाल, बैटरी पूरी तरह चार्ज है।

 

Share Now

Leave a Response