technology

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए ’23’ तारीख ही, क्यों

130views
Share Now

नई दिल्ली:इसरो ने लैंडर और रोवर के लिए आज यानी (23 अगस्त) का ही दिन चुना है। जिसका कारण यह है कि चांद पर रात्रि के 14 दिन की अवधि 22 अगस्त को समाप्त हो रही है और 23 अगस्त से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सूरज की रौशनी उपलब्‍ध रहेगी। आज से 5 सितंबर के बीच दक्षिणी ध्रुव पर धूप निकली रहेगी। जिसकी मदद से चंद्रयान का रोवर चार्ज होता रहेगा और अपने मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकेगा।

आज यानी (23 आगस्त) दिन बुधवार को चंद्रयान-3 इतिहास बनाने से महज़ कुछ ही घंटे दूर है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 23 अगस्त को शाम पांच बजे के बाद इसरो चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतारने की तैयारी कर रहा है।

Share Now

Leave a Response