technology

चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा में लेंडिंग सीधा प्रसारण

148views
Share Now

रायपुर:भारत का चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा में लेंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाईट www.isro.gov.inइसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISROऔर दूरदर्शन के राष्ट्रीय टी.व्ही. चैनल पर 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।


प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोर्टाकेबिन विद्यालयों में सुविधा अनुसार 23 अगस्त को शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विशेष सभा का आयोजन कर सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करें।

Share Now

Leave a Response