रायपुर:छ ग कलरिपयत्तु संघ के तत्वावधान में बिलासपुर जिला कलरिपयत्तु संघ द्वारा बैडमिंटन हॉल, खेल परिसर, सरकंडा बिलासपुर में 15 जुलाई 2023 से आयोजित दो दिवसीय कलरिपयत्तु खेल की राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने रायपुर के 16 खिलाड़ियों अधिकारियों का दल आज शाम बिलासपुर हेतू रवाना हुआ जिसमे 14 खिलाड़ी, अधिकारी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी, रायपुर के हैं।
*रायपुर दल :-*
बालिका:-* कु टिकेश्वरी साहू, कु दिव्या अग्रवाल, कु हंसा साहू, कु शिवाक्षी नायक, कु सेजल ध्रुव, कु खुशी साहू, कु भार्गवी यूके।
*बालक :-* विनय यादव, आकाश कासू, मुकेश साहू, समीर सोनवानी, आर्यन पटेल, खेमराज साहू।
*अधिकारी गण :-* अनीस मेमन, अमन यादव & कु अनिता चौहान।इस स्पर्धा के सफल कलरीपयतु खेल के खिलाड़ियों का चयन राज्य दल में किया जाएगा जो त्रिवेन्द्रम (केरल) में 11 – 13 अगस्त 2023 को आयोजित राष्ट्रीय कलरीपयतु चैंपियनशिप में भाग लेगा।अगस्त माह में आयोजित कलरिपयत्तु राष्ट्रीय चैंपियनशिप त्रिवेन्द्रम में अक्टूबर 2023 में गोआ में आयोजित नेशनल गेम में भाग लेने वाले पात्र कलरिपयतु खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो अपने अपने राज्य का उक्त राष्ट्रीय खेल में प्रतिनिधित्व करेंगे।