
रायपुर:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संभावित जलजनित एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमें पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की जांच कर रही हैं।
शिविरों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार दवाइयां, प्राथमिक उपचार सामग्री और ORS उपलब्ध कराए जा रहे हैं, साथ ही बीमारी के संभावित लक्षणों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सतत उपलब्धता और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है।







