
रायपुर:बस्तर के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें अधिक अवसर देने के लिए बस्तर ओलंपिक 2026 का पंजीयन 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगा। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताएं नवंबर में शुरू होंगी।
11 खेलों में होंगी प्रतियोगिताएं, जिनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और कराते सहित विभिन्न खेल शामिल हैं। जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष के बालक-बालिकाएं और सीनियर वर्ग में महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
आयोजन कार्यक्रम
विकासखंड स्तर: 1–13 नवंबर
जिला स्तर: 16–25 नवंबर
संभाग स्तर: 7–11 दिसंबर
बस्तर ओलंपिक के पहले संस्करण में 1.65 लाख और दूसरे संस्करण में 3.91 लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था। तीसरा संस्करण भी स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देगा।
सुशासन सरकार खेलों के माध्यम से बस्तर के युवाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।








