
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जगदलपुर और सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को ₹10 हजार की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा भी की है।
प्रभावितों के नुकसान का आकलन, राहत सामग्री, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।








