
रायपुर:राजधानी में CII MSME Conclave 2.0 का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। दो दिवसीय कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमी, नीति-निर्माता और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए।
कॉन्क्लेव में ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, वित्तपोषण, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और औद्योगिक विकास जैसे विषयों पर मंथन हुआ। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि MSME के विकास के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था, सुगम सड़क संपर्क और त्वरित स्वीकृतियां जरूरी हैं।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य की औद्योगिक विकास नीति के केंद्र में MSME हैं और बस्तर व सरगुजा सहित सभी क्षेत्रों के उद्यमियों को उद्योग संबंधी सेवाएं सहज और तेजी से उपलब्ध कराने पर जोर है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार नवाचार, तकनीक, निवेश और बेहतर कारोबारी वातावरण के माध्यम से MSME को मजबूत कर औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को गति देने के लिए कार्य कर रही है।









